नकुल मेहता की पत्नी ने 90 पैकेट मां के दूध का किया दान, भावुक पोस्ट हुई वायरल
टीवी अभिनेता Nakuul Mehta की पत्नी और सिंगर Jankee Parekh ने हाल ही में एक ऐसा कदम उठाया जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया। जानकी ने खुलासा किया कि उन्होंने NICU में भर्ती नवजात बच्चों के लिए अपने स्टोर किए गए ब्रेस्ट मिल्क के 90 पैकेट एक मिल्क बैंक में दान किए हैं। उन्होंने ये दूध मुंबई कई सूर्या हॉस्पिटल के NICU सेंटेर को दान दिए।
उनकी यह भावुक पोस्ट अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है और लोग उनकी सराहना कर रहे हैं।

Insta-jank_ee
“मुझे नहीं पता था कि यह इतना भावुक कर देगा”
जानकी पारेख ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में इसे अपनी “डोनेशन जर्नी” की शुरुआत बताया। उन्होंने लिखा कि महीनों से संभालकर रखा गया दूध दान करते समय वह खुद को भावनात्मक होने से रोक नहीं पाईं।
उन्होंने लिखा,
“मैंने कल अपने स्टोर किए गए ब्रेस्ट मिल्क के 90 पैकेट मिल्क बैंक में डोनेट किए और सच कहूं तो मुझे अंदाजा नहीं था कि यह मुझे इतना भावुक कर देगा। पूरे दिन मैं अलग-अलग भावनाओं से गुजरती रही और कई बार रो पड़ी।”
9 महीने की हुई बेटी रूमी
जानकी ने बताया कि उनकी बेटी रूमी अब 9 महीने की हो चुकी है। वह अभी भी अपनी बेटी को ब्रेस्टफीड करा रही हैं, लेकिन अब रूमी सॉलिड फूड भी अच्छे से खाने लगी है।
इसी वजह से जानकी को लगा कि अब यह सही समय है कि वह अपने स्टोर किए गए दूध को उन बच्चों तक पहुंचाएं जिन्हें इसकी सबसे ज्यादा जरूरत है, खासकर NICU में भर्ती नवजात शिशुओं तक।

Insta-jank_ee
“ये सिर्फ दूध नहीं था”
जानकी ने अपने पोस्ट में बताया कि उनके लिए ये दूध के पैकेट सिर्फ दूध नहीं थे, बल्कि मां बनने के सफर की भावनाएं थीं।
उन्होंने लिखा,
“ये मेरे लिए सिर्फ दूध नहीं था। इसमें धैर्य था, मेहनत थी और प्यार था।”
उनकी यह बात कई माताओं को बेहद भावुक कर गई और सोशल Media पर लोगों ने उनकी ईमानदारी और संवेदनशीलता की जमकर तारीफ की।

ज्वाला गुट्टा ने भी किया था लगभग 60 लीटर ब्रेस्ट मिल्क डोनेट
पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी Jwala Gutta ने भी कुछ समय पहले खुलासा किया था कि उन्होंने अपने पहले पोस्टपार्टम वर्ष के दौरान लगभग 60 लीटर ब्रेस्ट मिल्क हैदराबाद और चेन्नई के सरकारी अस्पतालों में NICU बच्चों के लिए डोनेट किया था।
उनकी इस पहल की भी सोशल मीडिया पर काफी सराहना हुई थी। ज्वाला गुट्टा और जानकी पारेख जैसी हस्तियां अब ब्रेस्ट मिल्क डोनेशन और मिल्क बैंक के महत्व को लेकर जागरूकता बढ़ाने में मदद कर रही हैं।
मां बनने की ताकत पर बोलीं जानकी
मदरहुड को लेकर जानकी ने कहा कि महिलाओं का शरीर बेहद अद्भुत होता है क्योंकि वे सिर्फ अपने ही नहीं बल्कि दूसरे बच्चों को भी पोषण देने की क्षमता रखती हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि NICU में भर्ती प्रीमैच्योर और गंभीर रूप से बीमार बच्चों के लिए डोनर मिल्क किसी जीवनरक्षक से कम नहीं होता।
बाड़मेर अस्पताल में 3,500 ” यशोदा माताओं ” ने किया स्तन दूध दान, हजारों नवजात बच्चों को मिला लाभ
जानकी की इस पोस्ट पर कई टीवी सितारों ने प्रतिक्रिया दी। अभिनेत्री Drashti Dhami ने लिखा, “तुम पर बहुत गर्व है मामा,” वहीं अभिनेत्री Additi Gupta ने इसे “अविश्वसनीय” बताया।
उनके पति Nakuul Mehta ने भी भावुक होकर कमेंट किया, “I love you.”
क्यों जरूरी है ब्रेस्ट मिल्क डोनेशन?
मिल्क बैंक समय से पहले जन्मे और गंभीर रूप से बीमार नवजात बच्चों के लिए बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कई बार मां का दूध उपलब्ध न होने पर डोनर मिल्क इन बच्चों की जान बचाने में मदद करता है।
जानकी पारेख की यह पहल अब सिर्फ एक वायरल पोस्ट नहीं बल्कि मातृत्व, संवेदनशीलता और नवजात बच्चों की मदद का प्रेरणादायक उदाहरण बन चुकी है।


