हर घंटे 8 महिलाओं की जान ले रहा है Cervical Cancer, अध्ययन में जागरूकता की भारी कमी का खुलासा

आईसीएमआर-नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर रिसर्च इन रिप्रोडक्टिव एंड चाइल्ड हेल्थ की एक नई स्टडी में सामने आया है कि भारत में हर घंटे 8 महिलाएं कैंसर से अपनी जान गंवा रही हैं, जिनमें से सर्वाइकल (गर्भाशय) कैंसर प्रमुख कारणों में से एक है। इतनी गंभीर स्थिति के बावजूद, भारतीय महिलाओं में इस बीमारी को लेकर जागरूकता बेहद कम है।

यह अध्ययन महाराष्ट्र के शहरी और आदिवासी क्षेत्रों की 1,000 महिलाओं (500-500) पर आधारित था। अध्ययन में पाया गया कि 56% महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर के बारे में कोई जानकारी नहीं थी, जबकि 72% महिलाएं इसके लक्षणों से पूरी तरह अनजान थीं। बड़ी संख्या में महिलाओं को यह भी नहीं पता था कि इस घातक बीमारी से बचाव के लिए एक वैक्सीन भी उपलब्ध है।

स्क्रीनिंग की स्थिति चिंताजनक

हालांकि अध्ययन में सभी प्रतिभागियों को निःशुल्क स्क्रीनिंग की सुविधा दी गई थी, फिर भी केवल 6.85% महिलाओं ने पहले कभी स्क्रीनिंग कराई थी।

  • 61% महिलाओं को इसके जोखिम कारकों के बारे में जानकारी नहीं थी।
  • 41% का मानना था कि सिर्फ फैमिली हिस्ट्री वाले मामलों में ही स्क्रीनिंग की जरूरत है।
  • 18% ने कहा, लक्षण दिखें तभी जांच करानी चाहिए।
  • दर्द का डर, शर्मिंदगी और रिपोर्ट खराब आने की आशंका जैसी मानसिक वजहें स्क्रीनिंग न कराने के पीछे सामने आईं।

विशेषज्ञों की राय

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) गर्भाशय के कैंसर की प्रमुख वजह है। इससे बचाव के लिए 9 से 15 वर्ष की लड़कियों को वैक्सीन लगवाना चाहिए।

एम्स की पूर्व स्त्री रोग विभागाध्यक्ष डॉ. नीरजा बाटला ने कहा कि 30 साल की उम्र के बाद हर महिला को कम से कम एक बार स्क्रीनिंग जरूर करानी चाहिए, क्योंकि इससे प्री-कैंसर स्टेज में ही बीमारी का पता चल सकता है।

सरकार की पहल: ठाणे की महिलाओं के लिए 5 करोड़ की मदद

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ठाणे में ‘उपमुख्यमंत्री निरोगी महिला अभियान’ की शुरुआत की। कार्यक्रम में उन्होंने कहा, “स्वस्थ महिला ही परिवार की असली संपत्ति है।” उन्होंने बताया कि मनपा के स्वास्थ्य विभाग को 5 करोड़ रुपये दिए जाएंगे ताकि गर्भाशय कैंसर की जांच के लिए अत्याधुनिक मशीनें खरीदी जा सकें।

Cervical Cancer - Mother and Baby Matters
Image: UT Physician

शिंदे ने ‘माता सुरक्षित, घर सुरक्षित’ जैसे पहले के अभियानों का जिक्र करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री राहत कोष से 400 करोड़ रुपये की राशि से करीब 3 करोड़ महिलाओं की जांच की गई थी।

3 महीने में 5 लाख महिलाओं की जांच का लक्ष्य

अभियान के तहत 9 से 14 वर्ष की लड़कियों के लिए एचपीवी वैक्सीन, सर्वाइकल कैंसर की जांच, मधुमेह और हीमोग्लोबिन की जांच के साथ-साथ स्वस्थ जीवनशैली को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएंगे। इस अभियान में आधुनिक सोनोग्राफी मशीनों और मैमोग्राफी वाहनों से लैस मोबाइल यूनिट्स तैनात की जाएंगी, जिन्हें विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम संचालित करेगी।

अगले 3 महीनों में 5 लाख महिलाओं की निःशुल्क जांच का लक्ष्य रखा गया है। सरकार की यह पहल महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति एक बड़ा कदम है।

Hot this week

Rajasthan’s ” Yashoda Mothers ” Donate Breast Milk at Barmer Hospital to Save Newborn Babies

In the heart of Rajasthan, the Mother Milk Bank at Barmer District Hospital is creating a life-saving impact for newborn babies through an extraordinary act of kindness. More than 3,500 women, lovingly referred to as “Yashoda Mothers,” have donated breast milk to help infants who are unable to receive nourishment from their biological mothers. Inspired by the story of Yashoda and Lord Krishna, the initiative reflects the spirit of selfless motherhood and humanity.

मुंबई में 3 महीने के बच्चे की ब्रेन ट्यूमर सर्जरी ने बचाई जान

मुंबई में 3 महीने के बच्चे की ब्रेन ट्यूमर सर्जरी सफल रही, जिसमें डॉक्टरों ने जटिल ऑपरेशन कर जानलेवा ट्यूमर हटाया। समय पर पहचान और इलाज से शिशु को नई जिंदगी मिली, जो माता-पिता के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं है।

Rare 3-Month-Old Baby Brain Tumour Surgery in Mumbai | Gives Infant Second Chance at Life

A 3-month-old baby brain tumour surgery in Mumbai saved an infant after doctors at Bai Jerbai Wadia Hospital for Children removed a rare, life-threatening tumour.

Infant Liver Transplant in India: 18 महीने के बच्चे को मिला नया जीवन

एक दुर्लभ और अत्यंत जटिल infant liver transplant in...

Topics

Rare Infant Liver Transplant Saves 18-Month-Old: Challenges, Risks, and Hope for the Future

A rare and highly complex infant liver transplant in India has given a new lease of life to an 18-month-old child suffering from a serious metabolic disorder. The procedure highlights both the medical challenges of operating on infants and the promising future such interventions can offer.

Hormonal Contraceptives May Lower Risk of Chronic Rhinosinusitis in Women, Study Finds

A comprehensive new study involving nearly 240,000 women has...

WHO Approves First Malaria Treatment for Newborns and Infants

The World Health Organization (WHO) has granted prequalification to...

Related Articles

Translate »