Monday, October 12, 2026

Your guide to pregnancy, baby care and motherhood

News and advice for every stage, from planning a baby to the early years

Latest Posts

July 7 Babies: महिला ने अलग-अलग सालों में एक ही तारिख को 4 बच्चों को जन्म दिया

कहते हैं कि 7 एक लकी नंबर होता है… लेकिन कैलिफ़ोर्निया की एक महिला के लिए यह तारीख किसी चमत्कार से कम नहीं! जी हाँ! नाउज़ा ड्रेक (Nauzhae Drake) नाम की इस महिला ने हाल ही में अपने चौथे बच्चे को जन्म दिया — और खास बात यह है कि यह बच्चा भी ठीक उसी तारीख को पैदा हुआ, जिस दिन उनके बाकी तीन बच्चे हुए थे: 7 जुलाई। दिलचस्प बात यह है कि चारों बच्चों की दाहिनी टांग पर जन्मचिह्न (birthmark) है — हालांकि अलग-अलग स्थानों पर।

26 वर्षीय नाउज़ा ने बेटे कैलोवा (Kailowa) को 7 जुलाई को जन्म दिया। इससे पहले उनके तीन बच्चे — कवान (2019), नज़ाइला (2021) और खालान (2022) भी इसी दिन पैदा हुए थे। चारों बच्चों का जन्म अलग-अलग वर्षों में हुआ, लेकिन तारीख एक ही — 7 जुलाई।

People magazine से बातचीत में नाउज़ा ने कहा, “जब चौथे बच्चे का जन्म भी इसी दिन हुआ तो मैं खुद हैरान रह गई। यह किसी चमत्कार से कम नहीं है।”

हालांकि इस खुशी के साथ एक हल्की-सी उदासी भी जुड़ी है। नाउज़ा बताती हैं,

“मैं एक बार फिर अपने किसी बच्चे का बर्थडे सेलिब्रेट नहीं कर पाई क्योंकि मैं लेबर में थी। यह लगातार तीसरा साल था जब ऐसा हुआ। लेकिन मैंने वादा किया है कि मैं इसकी भरपाई जरूर करूंगी।”

लोग अक्सर उन्हें देखकर पूछते हैं, “क्या ये ट्रिपलिट्स हैं?” तो नाउज़ा जवाब देती हैं, “नहीं। फिर पूछते हैं, जुड़वां? तो मैं कहती हूं, नहीं। ये चारों अलग-अलग सालों में पैदा हुए हैं।”

डॉक्टर तक को नहीं हुआ यकीन

नाउज़ा ने बताया कि चारों डिलीवरी बिना किसी मेडिकल हस्तक्षेप के हुई हैं। यानी ना तो ड्यू डेट 7 जुलाई थी और ना ही किसी बच्चे की डिलीवरी इंड्यूस की गई थी। डॉक्टर को भी भरोसा नहीं हुआ, उन्होंने नाउज़ा की मेडिकल रिपोर्ट चेक की, और तब जाकर यकीन हुआ।

नाउज़ा ड्रेक के चारों बच्चे | Image: People

उनकी मां लाकेशा हैरिसन (LaKesha Harrison) ने बताया कि जब तीसरी बार नाउज़ा ने कहा, “मां, मैं लेबर में हूं,” तो उन्होंने जवाब दिया, “तू मजाक कर रही है।” लेकिन यह सच्चाई थी।

अब जब चौथा बच्चा भी उसी तारीख को पैदा हुआ है, तो लोग नाउज़ा से कहते हैं — “जाओ, लॉटरी खरीद लो!”

बताते चलें कि बिना किसी योजना या चिकित्सा हस्तक्षेप के चार बच्चों का एक ही दिन पैदा होना करोड़ों में एक संभावना है। फिलहाल, नाउज़ा एक नर्सिंग स्टूडेंट हैं और इस दिसंबर में अपनी पढ़ाई पूरी करने वाली हैं।

उन्होंने बताया, “मैंने अपनी शिक्षा जारी रखने और नर्सिंग स्कूल जाने का निर्णय लिया ताकि मैं अपने बच्चों को वह जीवन दे सकूं जिसके वे हकदार हैं।”

चार बच्चों की यह सुपर मॉम वाकई में लोगों के लिए प्रेरणा बन गई हैं।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.