Thursday, October 15, 2026

Your guide to pregnancy, baby care and motherhood

News and advice for every stage, from planning a baby to the early years

Latest Posts

प्रेग्नेंसी में रोज़ टहलना क्यों है फायदेमंद? करिश्मा तन्ना ने साझा किया अपना अनुभव

अभिनेत्री Karishma Tanna इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया कि गर्भावस्था के दौरान रोज़ टहलना उन्हें काफी अच्छा महसूस कराता है।

करिश्मा ने कहा कि प्रेग्नेंसी का समय बहुत खास होता है, लेकिन इस दौरान शरीर में कई बदलाव आते हैं। थकान महसूस होना, वजन बढ़ना और शरीर भारी लगना आम बात है। ऐसे में शरीर को थोड़ा सक्रिय रखना जरूरी हो जाता है।

उनके अनुसार, रोज़ सिर्फ 20 से 30 मिनट टहलना भी काफी फायदेमंद हो सकता है। इससे शरीर की सूजन कम हो सकती है, अकड़न में राहत मिलती है, मन अच्छा रहता है, नींद बेहतर आती है और खाना भी आसानी से पचता है।

उन्होंने गर्भवती महिलाओं से कहा कि खुद पर ज़्यादा दबाव न डालें, लेकिन चलना-फिरना बंद भी न करें।

डॉक्टर क्या कहते हैं?

Dr. Sunita Rathod | Senior Consultant Obstetrician and Gynaecologist | KIMS Hospital, Thane
Dr. Sunita Rathod | Senior Consultant Obstetrician and Gynaecologist | KIMS Hospital, Thane

KIMS Hospital, ठाणे की महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. सुजाता राठौड़ ने इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में बताया कि सामान्य और स्वस्थ प्रेग्नेंसी में हल्की वॉक सबसे सुरक्षित और आसान कसरत मानी जाती है।

डॉ. राठौड़ के अनुसार, रोज़ टहलने से:

  • शरीर में खून का दौरा बेहतर होता है
  • वजन संतुलित रखने में मदद मिलती है
  • पीठ दर्द और शरीर की जकड़न कम हो सकती है
  • मन शांत रहता है
  • शरीर में ऊर्जा बनी रहती है

उन्होंने यह भी कहा कि प्रेग्नेंसी में बहुत ज्यादा मेहनत वाली कसरत करने की जरूरत नहीं होती। हल्का और नियमित चलना-फिरना ही काफी होता है।

यूपी में महिला ने दिया 5 दिनों में 4 बच्चों को जन्म : डॉक्टर भी हैरान

किन महिलाओं को सावधानी रखनी चाहिए?

अगर किसी महिला को:

  • गर्भावस्था में ज्यादा परेशानी हो
  • खून आ रहा हो
  • ब्लड प्रेशर ज्यादा रहता हो
  • गर्भ से जुड़ी कोई दिक्कत हो
  • समय से पहले प्रसव का खतरा हो

तो उन्हें बिना डॉक्टर की सलाह के कोई भी कसरत नहीं करनी चाहिए।

विशेषज्ञों का कहना है कि प्रेग्नेंसी में रोज़ थोड़ा-बहुत सक्रिय रहना मां और बच्चे — दोनों के लिए अच्छा हो सकता है।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.